हरियाणा सफाई आयोग के चेयरमेन बनने पर ईश्वर सिंह पलाका का सम्मान
रादौर में आज भगवान वाल्मीकि अम्बेडकर सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पलाका ने अपने बड़े भाई ईश्वर सिंह पलाका को हरियाणा सफाई आयोग का चेयरमेन बनाए जाने पर बधाई दी। इस दौरान साथियों के साथ मिलकर मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की गई।
इस अवसर पर भगवान वाल्मीकि अम्बेडकर सेवादल के जिला अध्यक्ष भीम चंद गुगलो, जसविंद्र सिंह भोगपुर, रजत भोगपुर, राजपाल, सुरेन्द्र वेद, रामनाथ, नरेश संधाला सहित कई साथियों ने चेयरमेन ईश्वर सिंह पलाका को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
#हरियाणा_सफाई_आयोग #ईश्वर_सिंह_पलाका #सुरेश_पलाका #रादौर #भगवान_वाल्मीकि_अम्बेडकर_सेवादल #हरियाणा_समाचार #samacharsansarnews24