संस्कार भारती द्वारा आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन सम्पन्न
*संस्कार भारती द्वारा आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन सम्पन्न*
शाहगंज जौनपुर
कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती शाहगंज इकाई द्वारा श्री लक्ष्मी नारायण वाटिका, हनुमानगढ़ी में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। दीप प्रज्ज्वलन का कार्यक्रम नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष गीता जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, वर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष रचना सिंह के पति एवं प्रतिनिधि विरेंद्र सिंह बंटी संस्कार भारती के अध्यक्ष रचित चौरसिया तथा अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न जनपदों से आए कवियों एवं कवयित्रियों ने अपनी ओजपूर्ण, हास्य, व्यंग्य, श्रृंगार एवं गीत-गजल की रचनाओं से श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा।
कार्यक्रम में उपस्थित साहित्य प्रेमियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कवियों का उत्साहवर्धन किया।
हास्य व्यंग्य कवि सभाजीत द्विवेदी “प्रखर” ने अपने व्यंग्य बाणों से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। डॉ. योगेन्द्र मिश्र “विचलवस्तु” ने समसामयिक विषयों पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी। गीता वाजपेयी, डॉ. नीलिमा मिश्रा, प्रतिभा मिश्रा एवं प्रीति पाण्डेय ने गीत एवं गजल की मधुर प्रस्तुतियों से वातावरण को भावपूर्ण बना दिया।
हास्य कवि बिहारी लाल “अम्बर” तथा बेहोश जौनपुरी ने अपनी रचनाओं से लोगों को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया। रघुनाथ श्रीवास्तव “राघव” ने अपनी गीतात्मक प्रस्तुति से श्रोताओं का मन मोह लिया। वीर रस के कवि सुनील कुमार “बालाजी” ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कविता सुनाकर श्रोताओं में जोश भर दिया। वहीं युवा कवि एवं गीतकार पवन तनय “अद्वितीय” की प्रस्तुति को भी श्रोताओं ने खूब सराहा, स्थानीय कवि रामनाथ अकेला एवं श्रद्धा भारती ने भी अपने कविता पाठ से श्रोताओं का मन मोह लिया
कार्यक्रम का संचालन प्रभावशाली ढंग से किया गया तथा आयोजन पूरी गरिमा एवं साहित्यिक वातावरण में संपन्न हुआ। आयोजन समिति के अध्यक्ष रचित चौरसिया, कोषाध्यक्ष प्रवीन बरनवाल, कार्यक्रम संयोजक सतीश यादव “बड़ेलाल” एवं महामंत्री वीरेंद्र यादव “वीरू” ने सभी अतिथियों, कवियों एवं उपस्थित श्रोताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिवकुमार यादव, चंदन जयसवाल, पंकज जायसवाल, अरसद अंसारी, पवन कुमार अग्रहरि, सुशील सेठ बागी, दिनेश कुमार सहित नगर के प्रतिष्ठित गणमान्य नागरिक उपस्थित