लोहारू पीपली से स्कूली छात्र अंश लापता
लोहारू: लोहारू क्षेत्र के गांव पीपली निवासी महिपाल मेचवाल के पुत्र अंश गुरुवार 28 मई को सुबह लगभग 9 बजे साइकिल लेकर दोबड़ा की ओर निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। परिवार और ग्रामीणों ने आसपास तलाश की, लेकिन अभी तक अंश का कोई पता नहीं चल पाया है।
परिजन बताते हैं कि अंश स्कूल ड्रेस में घर से निकले थे। अचानक लापता होने की वजह से परिवार चिंतित है और आसपास के क्षेत्रों में भी सूचना दी जा रही है ताकि बच्चे का जल्द पता लगाया जा सके। परिवार ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को अंश दिखाई दे या उसकी कोई जानकारी मिले तो नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें।