logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आइमा की आधिकारिक वेबसाइट SSL का समय पूरा होने के कारण आज सुबह बाधित रही, सुबह 10:40 पर हुई पुनः सेवा शुरू


मेरठ। आइमा की आधिकारिक वेबसाइट https://aimamedia.org आज सुबह SSL (Secure Sockets Layer) प्रमाण-पत्र की समयावधि समाप्त होने के कारण कुछ समय के लिए बाधित हो गई, जिससे सदस्य समाचार अपलोड नहीं कर सके और पाठकों को समाचार पढ़ने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

संस्था की ओर से इस तकनीकी समस्या पर खेद व्यक्त किया गया है। प्रबंधन ने बताया कि SSL वेबसाइट की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक होता है। यह वेबसाइट और उपयोगकर्ताओं के बीच होने वाले डाटा को सुरक्षित रखता है तथा साइबर हमलों और हैकिंग जैसी गतिविधियों से सुरक्षा प्रदान करता है।

SSL समाप्त होने के कारण वेबसाइट पर सुरक्षा चेतावनी दिखाई देने लगी थी, जिसके चलते वेबसाइट अस्थायी रूप से बंद हो गई। तकनीकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आज सुबह 10:40 बजे SSL को पुनः सक्रिय कर दिया, जिसके बाद वेबसाइट सुचारु रूप से शुरू हो गई।

वेबसाइट पुनः चालू होते ही सदस्यों ने तत्काल समाचार अपलोड करना प्रारंभ कर दिया तथा पाठकों को भी समाचार पढ़ने की सुविधा पुनः उपलब्ध हो गई।

संस्था ने अपने सभी सदस्यों, पत्रकारों और पाठकों से हुई असुविधा के लिए खेद प्रकट करते हुए आश्वासन दिया है कि भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए आवश्यक तकनीकी व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।

2
501 views

Comment