logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

#शिक्षिका बनते ही पति को देने लगी #धोखा प्रेमी संग घूम रहीं दार्जिलिंग, पढ़िए विस्तार से पूरी खबर

HAJIPUR : वैशाली जिले में एक ऐसा पारिवारिक “सीरियल” सामने आया है, जिसमें पति मेहनत मजदूरी कर पत्नी को पढ़ाता रहा और पत्नी सरकारी शिक्षिका बनते ही “कॉलेज फ्रेंड” के साथ नई कहानी लिखने लगी। मामला हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र का है, जहां बिदुपुर निवासी अमन कुमार ने अपनी शिक्षिका पत्नी गुंजन कुमारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पति अमन कुमार का कहना है कि उन्होंने अपनी पत्नी को इंटर पास से BPSC शिक्षिका बनाने तक में पूरा साथ दिया। हालात ऐसे थे कि घर चलाना मुश्किल था, लेकिन पत्नी की पढ़ाई ना रुके इसलिए डेढ़ कट्ठा जमीन तक बेच डाली। पति को उम्मीद थी कि “घर में लक्ष्मी आएगी”, लेकिन अब उनका आरोप है कि “मैडम तो प्रेम प्रकाश के साथ प्रेम कथा लिखने में व्यस्त हो गईं।”

अमन के अनुसार, BPSC TRE-2 में नौकरी मिलने के बाद पत्नी की नजदीकियां उनके कॉलेज मित्र प्रेम प्रकाश जयसवाल से बढ़ गईं। ट्रेनिंग सुपौल में हुई और वहीं “दोस्ती” ने नया अध्याय पकड़ लिया। पति का दावा है कि बेटा भी कई बार “प्रेम प्रकाश अंकल” के आने-जाने की जानकारी देता था, लेकिन तब उन्हें शक नहीं हुआ।

कहानी में असली ट्विस्ट तब आया जब जनवरी 2025 में पत्नी ने “महिला शिक्षिकाओं के साथ दार्जिलिंग टूर” का प्लान बताया। पति ने मना किया, लेकिन मैडम नहीं मानीं। बाद में सहकर्मियों से पता चला कि “महिला शिक्षिकाओं का टूर” तो हुआ ही नहीं। तब पति को लगा कि “दार्जिलिंग की ठंडी हवा में शायद पुराना प्यार गर्म हो रहा था।”

पति का आरोप है कि 23 मई को जब वह हाजीपुर के लिच्छवि नगर स्थित किराए के मकान पहुंचे तो पत्नी और कथित प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। उन्होंने बाहर से दरवाजा बंद कर डायल 112 को फोन किया, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही मोहल्ले वालों और मकान मालिक ने “लाइव एपिसोड” का क्लाइमैक्स देख लिया।

इधर, 10 साल के बेटे ने भी मां पर नाराजगी जताते हुए कहा कि “मम्मी बुरी है, अब उनके साथ नहीं रहेंगे।” बच्चे का कहना है कि सुपौल में “प्रेम प्रकाश अंकल” अक्सर आते थे और मम्मी उन्हें “मामा” बताने को कहती थीं।

फिलहाल मामला पति-पत्नी के आरोप-प्रत्यारोप और कोर्ट तक पहुंच चुका है। मोहल्ले में लोग इसे “BPSC वाला प्रेम प्रसंग” कहकर चर्चा कर रहे हैं, तो कुछ लोग कह रहे हैं कि “सरकारी नौकरी मिलते ही रिश्तों का सिलेबस बदल गया!”

8
699 views

Comment