ओबरा: कंबल बाबा के स्वास्थ शिबिर का आयोजन
ओबरा: अमित चौबे व समिती के द्वारा राम मंदिर के मानस भवन में कंबल बाबा का पूर्तह निसुल स्वास्थ शिबिर आयोजित किया गया। इस शिबिर में हजारों मरीज लकवा, पोलिओ, बीपी, शुगर, कमर दर्द और घुटने के दर्द जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज फिजियोथेरेपी और कंबल उँढ़ाकर कराते हैं। मरीज 5 दिन तक आते हैं और ठीक होकर अपने घर लौटते हैं।
समिती के सदस्य अमित चौबे, सुशील मिश्रा, संजीत चौबे, विनोद गर्ग, निखिल गर्ग, दिनेश उर्फ मुंडी भाई, बबु तिवारी, सुशील दुबे और मिथिलेश अग्रहरी ने आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न करने में सहयोग दिया। भोजन, ठंडा जल और विश्राम की व्यवस्था की गई है। राजेश गोयल और रमेश यादव ने भी जल और भोजन का प्रबंध किया। अमित चौबे ने भविष्य में भी इस प्रकार की सुविधाओं के लिए तत्पर रहने का आश्वासन दिया।