हरदोई में भगवान बुद्ध मंदिर तोड़े जाने पर समाज में आक्रोश
उत्तर प्रदेश: हरदोई जनपद में रात्रि के समय पुलिस प्रशासन द्वारा भगवान बुद्ध के मंदिर को कथित रूप से बर्बरता पूर्वक तोड़े जाने की घटना से समाज में भारी रोष फैल गया है। आरोप है कि मंदिर की रक्षा कर रहे समाज के लोगों पर पुलिस ने क्रूरता पूर्वक लाठीचार्ज किया, जिससे तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हुई है।
समाज के लोगों ने कहा कि भगवान बुद्ध पूरे देश की शांति, करुणा और मानवता के प्रतीक हैं, जिनका सम्मान सरकारें सदैव करती रही हैं। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी अधिकारियों डीएम, एसपी तथा संबंधित थाना इंचार्ज को तत्काल निलंबित करने की मांग की है। समाज ने चेतावनी दी है कि अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आस्था पर हमला सहन नहीं होगा।