logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खाटू तर्ज पर तैयार जैतपुर धाम का भव्य श्याम कुंड, उद्घाटन की तैयारियां जोरों पर

▪️ श्याम भक्तों में भारी उत्साह, श्रद्धा का बनेगा प्रमुख केंद्र
▪️ महामंडलेश्वर रामेश्वर दास महाराज के सानिध्य में हुआ निर्माण कार्य पूर्ण
▪️ समिति पदाधिकारियों ने स्थल निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
▪️ उद्घाटन समारोह को भव्य बनाने हेतु तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप

मांढ़ण (कोटपूतली-बहरोड़) :
रेवाड़ी टाइम्स | जैतपुर धाम (मांढ़ण), 28 मई।
प्राचीन श्री श्याम मंदिर जैतपुर धाम के समीप खाटू श्याम धाम की तर्ज पर निर्मित भव्य श्याम कुंड का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। उद्घाटन समारोह को लेकर समिति द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। श्याम भक्तों में इस धार्मिक धरोहर को लेकर विशेष उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिल रहा है।
महामंडलेश्वर रामेश्वर दास महाराज के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में निर्मित इस भव्य श्याम कुंड को श्रद्धालुओं की आस्था और सुविधा को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। कुंड परिसर का स्वरूप खाटू श्याम धाम की तर्ज पर विकसित किया गया है, जो श्रद्धालुओं के लिए भक्ति और आध्यात्मिक अनुभव का विशेष केंद्र बनेगा।
निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद महामंडलेश्वर रामेश्वर दास महाराज एवं श्री श्याम सेवा समिति जैतपुर धाम के अध्यक्ष प्रधान ताराचंद यादव ने श्याम कुंड स्थल का निरीक्षण कर उद्घाटन तैयारियों का जायजा लिया तथा व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सरपंच प्रतिनिधि मोहित यादव, सचिन दास महाराज सहित समिति के सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने श्याम कुंड निर्माण को जैतपुर धाम के धार्मिक एवं सांस्कृतिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
समिति अध्यक्ष प्रधान ताराचंद यादव ने बताया कि महामंडलेश्वर रामेश्वर दास महाराज ने निजी कोष से इस भव्य श्याम कुंड का निर्माण करवाया है। उन्होंने कहा कि यह श्याम कुंड श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास को और अधिक मजबूत करेगा तथा दूर-दूर से आने वाले भक्तों के लिए आकर्षण और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र बनेगा।
उन्होंने बताया कि आगामी उद्घाटन समारोह को ऐतिहासिक एवं यादगार बनाने के लिए समिति द्वारा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

0
99 views

Comment