logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बकरीद पर जदयू ने दिया अमन चैन, मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम ; बकरीद त्याग,कुर्बानी,इंसानियत,रहमत और आपसी भाईचारे का पाक त्योहार-अनुराधा कुमारी कुशवाहा

AIMA News
खगड़िया, 27 मई

पवित्र ईद उल अजहार (बकरीद) पर्व के मौके पर जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा, राजनीतिक सलाहकार समिति सदस्य नीलम वर्मा,जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, जिला उपाध्यक्ष अनिल जयसवाल, जदयू युवा जिलाध्यक्ष सावन कुमार बंटी, विधानसभा प्रभारी धर्मेंद्र महतो एवं जिला महासचिव राजीव रंजन ने माड़र, खगड़िया शहर के नाला रोड, थाना रोड एवं मुर्गियाचक क्षेत्र का दौरा कर पार्टी के अल्पसंख्यक पदाधिकारियों एवं मुस्लिम समाज के गणमान्य लोगों से मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने क्रमशः शहाब उद्दीन,नगर परिषद उप सभापति शबनम जवीन, बिससूत्री सदस्य फिरदोस आलम, जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव रूस्तम अली,मो0 गनी,ईं0 सैफ उद्दीन,मो0 कैफ उद्दीन,हाजी मो0 नुर आलम, सुफियान आलम,आबिद रहमानी,मेराज हुसैन अरसद हुसैन,मो0 इस्राफील एवं मो0 इबरार आलम सहित अन्य लोगों से मिलकर उन्हें ईद-उल-अजहा की दिली मुबारकबाद पेश की।
जदयू जिला अध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि बकरीद त्याग, कुर्बानी, इंसानियत, रहमत और आपसी भाईचारे का पाक त्योहार है, जो समाज को मोहब्बत, इंसानी हमदर्दी और आपसी एकता का संदेश देता है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी समुदाय के लोग आपसी प्रेम, अमन-चैन और सौहार्द की रिवायत को मजबूत करते हुए गंगा-जमुनी तहजीब और भारतीय संस्कृति की खूबसूरती को कायम रखें।
जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने अहले वतन को बकरीद की मुबारकबाद देते हुए नेक तमन्नाएं व ढ़ेर सारी दुआएं मांगी। उन्होंने कहा कि हमारी साझा विरासत और सामाजिक एकता ही देश की असली ताकत है। बकरीद जैसे पावन पर्व समाज में नफरत नहीं बल्कि मोहब्बत, भाईचारा और इंसानियत का पैगाम लेकर आते हैं।यह मुक़द्दस त्योहार मुल्क वासियों के जिंदगी में अमन-चैन, मोहब्बत, भाईचारे, खुशहाली और रहमतें नाजिल फरमाने को लेकर अल्लाह ताला से फरियाद करते हैं।
इस अवसर पर स्थानीय लोगों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी एक-दूसरे को बकरीद की शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक सद्भाव और आपसी सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।

10
7229 views

Comment