logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गिनती के समय जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया रविंद्र वैष्णव ने पवन धीमान पम्मा की उपस्थिति में

चंडीगढ़ मोहाली वीरवार 28/05/2026 रक्षत शर्मा अनिल शर्मा प्रस्तुति------
कौंसिल डेराबस्सी के 17 वार्डो से चुनाव लड़े उम्मीदवारों को आज भाजपा मंडल डेरा बस्सी कार्यालय में मंडल अध्यक्ष पवन धीमान पम्मा की उपस्थिति में सभी उम्मीदवारों और काउंटिंग एजेंट को काउंटिंग सेंटर में याद रखने वाली जरूरी बातों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई ।
कानूनी पक्ष और मौके पर दिमाग का उपयोग करके अपना पक्ष मजबूती से रखने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता रविंद्र वैष्णव ने सभी उम्मीदवारों को विस्तृत जानकारी दी और मजबूती से अपने अपने बूथ की गिनती के समय जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया ताकि किसी भी प्रकार कीधांधली ना हो सके इस अवसर पर सभी उम्मीदवार और उनके सहयोगी उपस्थित थे

7
2332 views

Comment