सोहगौली : रकमल महादेव मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन
सोहगौली : सोहगौली गांव स्थित प्राचीन रकमल महादेव मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में गांव के सभी लोगों ने मिलकर बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भंडारे को सफल बनाने में अहम योगदान दिया। आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जिन्होंने भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रसाद ग्रहण किया। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया।
इस अवसर पर आशीष यादव पत्रकार, रामबाबू यादव (चाणक्य न्यूज स्टेट हेड उत्तर प्रदेश), अभयनन्द पत्रकार, TATA AIA LIFE INSURANCE सुल्तानपुर के राजेश बाबा पत्रकार एवं सोहगौली युवा मंच के संस्थापक व व्यवस्थापक सहित गांव के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। ग्रामीणों ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से गांव में आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता मजबूत होती है। युवा और बुजुर्गों ने आयोजन को सफल बनाने में विशेष सहयोग दिया।