logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

देश सेवा का सपना हुआ पूरा, अभिषेक ठाकुर का सेना में चयन।


बरेली।सिरौली मौहल्ला फरजंदनगर निवासी अभिषेक ठाकुर का चयन भारतीय सेना में हुआ है, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल बना हुआ है।
अभिषेक ठाकुर, श्री देशपाल सिंह के पुत्र हैं। बेटे के सेना में चयन की खबर मिलते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। रिश्तेदार, मित्र और क्षेत्र के लोग अभिषेक को शुभकामनाएं दे रहे हैं।
बताया जा रहा है कि अभिषेक बचपन से ही देश सेवा का सपना देखते थे। उन्होंने कठिन मेहनत, अनुशासन और लगातार तैयारी के दम पर यह सफलता हासिल की है।
अभिषेक की इस उपलब्धि से सिरौली क्षेत्र के युवाओं में भी नया उत्साह देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि अगर मेहनत और लगन सच्ची हो, तो हर सपना पूरा किया जा सकता है।
परिवार ने अभिषेक की सफलता का श्रेय उनकी मेहनत और माता-पिता के आशीर्वाद को दिया है।
फिलहाल पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोग अभिषेक ठाकुर के उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।
संवाददाता — राहुल पाल

30
2338 views

Comment