बस्तर में तेज बारिश और बिजली कड़कने से गर्मी से राहत
बस्तर संभाग : दिनभर भीषण गर्मी और उमस के बाद शाम को काले बादल छा गए। तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई और कई जगहों पर बिजली जोरदार तरीके से कड़कती रही।
मौसम के इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई जिससे लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। नौतपा की तपती गर्मी के बीच तेज बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि ने मौसम को सुहाना बना दिया।