सिंगरौली पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई.
सिंगरौली पुलिस अधीक्षक श्री षियाज़ के.एम. द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनी गईं। कई शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया तथा शेष प्रकरणों के त्वरित एवं वैधानिक निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। महिला फरियादियों की शिकायतों पर विशेष प्राथमिकता देते हुए काउंसलिंग कराई गई।