माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा किये जाने वाले हास्पिटल कि तैयारी ज़ोरों पर।
29 मई को मऊ में CM योगी का दौरा, ग्रामीण सैनिक अस्पताल उद्घाटन से पहले हेलीपैड निर्माण युद्धस्तर पर
कॉपी:
मऊ जनपद में 29 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। मुख्यमंत्री ताजोपुर में ग्रामीण सैनिक अस्पताल के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मऊ पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह सक्रिय हो गया है और कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर हेलीपैड का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। मौके पर करीब 100 से अधिक मजदूर लगातार कार्य में जुटे हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार हेलीपैड का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और यातायात प्रबंधन को लेकर भी प्रशासन विशेष इंतजाम में जुटा हुआ है।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। माना जा रहा है कि ग्रामीण सैनिक अस्पताल के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। प्रशासन ने 29 मई के कार्यक्रम को सफल और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।