ईद-उल-अजहा के मौके पर ताकिया चौराहा पर हुआ भव्य ईद मिलन समारोह
भीम राजावत
जालौन। ईद-उल-अजहा (बकरीद) के पावन अवसर पर जालौन नगर के ताकिया चौराहा पर भव्य ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कांग्रेस नगर अध्यक्ष राजा भईया दोहरे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, जिसमें नगर एवं क्षेत्रवासियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी समारोह में सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और आपसी एकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में विष्णु चतुर्वेदी, नरेंद्र शर्मा, कुलदीप सोनी, अरविन्द दोहरे, समीर अली, डॉ. धर्मेंद्र मिश्रा, वसीम हक पत्रकार, प्रद्युम्न दीक्षित, पप्पू कोष्ठा मनोज खटीक, चाँद खाँ उर्फ रियासत, शमशुद्दीन, चाँद अली, मुईनुद्दीन, सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस दौरान सभी लोगों ने देश में अमन-चैन, तरक्की और भाईचारे की दुआ की। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह से उत्साह और सौहार्द से भरा रहा