डभरा: विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन 1 जून को
डभरा: चंद्रपुर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री रामकुमार यादव के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर 01 जून 2026 को विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर विधायक श्री रामकुमार यादव के गृह ग्राम जमगहन में आयोजित होगा।
शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नेत्र रोगों की जांच, मोतियाबिंद की पहचान एवं आवश्यक निदान निःशुल्क किया जाएगा। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को परामर्श एवं उपचार की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील की है। क्षेत्रवासियों ने विधायक श्री रामकुमार यादव द्वारा आयोजित इस जनहितकारी पहल की सराहना की है।