देशभर में बकरीद पर्व धूमधाम से मनाया गया
देशभर में आज बकरीद (ईद-उल-अजहा) का त्यौहार धार्मिक आस्था और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए। नमाज के बाद एक-दूसरे को गले लगाकर “ईद मुबारक” की शुभकामनाएं दी गईं। यह पर्व त्याग, बलिदान और मानवता का संदेश देता है।
बकरीद के अवसर पर लोगों ने जरूरतमंदों की मदद कर इंसानियत की मिसाल पेश की। कई जगहों पर गरीबों को भोजन और कपड़े वितरित किए गए। प्रशासन ने त्योहार के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए ताकि यह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। कई नेताओं ने ग्रामवासियों को बकरीद की शुभकामनाएं दीं और सुख-समृद्धि की कामना की। बाजारों में भी खास रौनक देखने को मिली, जहां लोग पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लेकर त्योहार को उत्साहपूर्वक मनाते नजर आए।
ये त्यौहार हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम की कुर्बानी और अल्लाह के प्रति उनकी आज्ञाकारिता की याद में मनाई जाती है।
इस्लामी मान्यता के अनुसार, अल्लाह ने हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम की परीक्षा ली और उनसे अपने बेटे हज़रत इस्माईल अलैहिस्सलाम की कुर्बानी देने का हुक्म दिया। जब उन्होंने पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ अल्लाह का आदेश मानने की तैयारी की, तब अल्लाह ने उनके बेटे की जगह एक दुम्बा भेज दिया।
इसी घटना की याद में मुसलमान बकरीद पर कुर्बानी करते हैं और अल्लाह के प्रति अपनी श्रद्धा और समर्पण व्यक्त करते हैं।
सुबान खान
महवा दौसा राजस्थान