logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आज ईद के दिन मुस्लिम परिवार के साथ बड़ा सड़क हादसा, ट्रक के नीचे घुसी बाइक पिता की मौत, पत्नी व बेटा घायल #Breaking news #Shahbad Markanda

अंबाला-शाहाबाद जीटी रोड पर अमन डीलक्स के पास ईद के दिन एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल ट्रक के नीचे जा घुसी। हादसे में बाइक सवार पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक की पहचान शाहाबाद के गांव लंडा निवासी के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

3
170 views

Comment