logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कालपी में ईद-उल-अज़हा पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

जालौन। ईद-उल-अज़हा (बकरीद) पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा कस्बा कालपी में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर कानून-व्यवस्था की स्थिति का निरीक्षण किया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, ईदगाह एवं प्रमुख मार्गों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता बरतने, यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने तथा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

1
931 views

Comment