logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बकरीद पर धौरहरा तहसील में प्रशासन रहा अलर्ट, कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से अदा हुई नमाज

लखीमपुर खीरी। बकरीद पर्व को लेकर धौरहरा तहसील क्षेत्र में प्रशासन पूरी तरह सतर्क और अलर्ट नजर आया। एसडीएम एवं क्षेत्राधिकारी ने भारी पुलिस बल के साथ क्षेत्र की विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

थाना खमरिया, ईसानगर एवं कोतवाली धौरहरा पुलिस क्षेत्र में सक्रिय और मुस्तैद रही। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई, जिससे पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अमन-चैन और भाईचारे के साथ बकरीद की नमाज अदा की।

प्रशासन की सतर्कता और पुलिस की चुस्त व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने सराहना की। थाना अध्यक्ष खमरिया, ईसानगर एवं कोतवाली धौरहरा पुलिस ने क्षेत्रवासियों को बकरीद की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील की।

173
7346 views

Comment