logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सीतामढी में अवैध पिस्तौल और कारतूस के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार

सीतामढ़ी: जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे सघन वाहन जांच अभियान के दौरान महिंदवारा थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध बदमाशों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई महिंदवारा थाना अंतर्गत ग्राम विशनपुर से बतरौली जाने वाली सड़क के पास की गई।

वाहन जांच के दौरान धरे गए बदमाश

जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस टीम विशनपुर-बतरौली मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहे तीन युवक पुलिस को देखकर सकपका गए। संदेह होने पर पुलिस बल ने उन्हें घेराबंदी कर रोका। जब तलाशी ली गई, तो उनके पास से अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद हुए। इस मामले में पुलिस ने महिंदवारा थाना कांड संख्या- 157/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान

पकड़े गए तीनों आरोपी सीतामढ़ी जिले के ही रहने वाले हैं, जिनकी पहचान रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के तिलक ताजपुर गांव निवासी मुकेश कुमार और महिंदवारा थाना क्षेत्र के सिरखिरिया गांव निवासी अमित कुमार और मुकेश कुमार के रूप में हुई है।

बरामद सामानों की सूची

पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक पिस्तौल, छह जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल और वाहन जब्त किया है। पुलिस अब इन अपराधियों के पुराने इतिहास को खंगाल रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में तो नहीं थे।

0
35 views

Comment