logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सिंगरौली NCL की जमीन पर अवैध अतिक्रमण का खेल!



सिंगरौली मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में इन दिनों एनसीएल की जमीनों पर हो रहे कथित अवैध अतिक्रमण किया जा रहा है जहां निगाही से लेकर जयंत परियोजना क्षेत्र तक एनसीएल की भूमि पर तेजी से कब्जे किए जाने के आरोप लग रहे हैं। स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा है कि गरीब परिवारों से अतिक्रमण कराने के नाम पर मोटी रकम वसूली जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, इस पूरे मामले में एनसीएल के एक एसओपी, सिक्योरिटी इंचार्ज और एक मंडल अध्यक्ष का नाम भी चर्चाओं में सामने आ रहा है। वहीं चाहिए है कि कथित संरक्षण में एनसीएल की जमीनों पर अवैध कब्जे कराए जा रहे हैं। वहीं जब पैसे या अन्य विवाद सामने आते हैं, तो उन्हीं गरीब परिवारों के मकानों को अवैध बताकर कार्रवाई कर दी जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों की जमा पूंजी लगाकर बनाए गए आशियाने अचानक ध्वस्त कर दिए जाते हैं, जिससे गरीब परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। सवाल यह भी उठ रहे हैं कि यदि जमीन पर अतिक्रमण अवैध था, तो निर्माण के दौरान जिम्मेदार अधिकारियों ने कार्रवाई क्यों नहीं की। जब इस मामले को लेकर जब एनसीएल के निगाही एसपीओ गौरव बाजपेयी से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि वह फिलहाल बाहर हैं और बाद में इस विषय पर बात करेंगे। हालांकि उनके इस जवाब के बाद इलाके में चर्चाएं और तेज हो गई हैं। अब देखना यह होगा कि एनसीएल प्रबंधन और जिला प्रशासन इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराते हैं या फिर गरीबों के नाम पर चल रहा यह कथित खेल यूं ही जारी रहेगा। अभी किसी प्रकार के आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई और ना विभागीय अधिकारी का बयान मिला...

7
315 views

Comment