"जन्मदिन मनाया, विधायक नें"!
कपुरी :- साढौरा की *लोकप्रिय विधायक मैडम रेनू बाला* जी ने अपने जन्मदिवस के शुभ अवसर पर साढौरा ब्लॉक के ग्राम झंडा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पावन अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए प्रदेश में शांति और उन्नति की प्रार्थना की।
पूजा-अर्चना के पश्चात *विधायक मैडम रेनू बाला जी अपने परिवारजनों, समर्थकों एवं सभी साथियों सहित भम्बोली स्थित वीरा ढाबा पहुँचकर*, जन्मदिन को बड़े ही हर्षोल्लास एवं आत्मीय वातावरण में मनाया गया। इस दौरान उपस्थित सभी साथियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन की कामना की, पूरा वातावरण उत्साह, अपनत्व और खुशियों से सराबोर रहा। विधायक जी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का प्रेम और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है, और वे सदैव क्षेत्र की सेवा एवं विकास के लिए समर्पित रहेंगी।