logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लीची बगीचा विवाद : ड्यूटी में लापरवाही पर एएसआई और डायल-112 चालक निलंबित नवगछिया पुलिस जिला में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करने वाले लीची बगीचा

लीची बगीचा विवाद : ड्यूटी में लापरवाही पर एएसआई और डायल-112 चालक निलंबित

नवगछिया पुलिस जिला में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करने वाले लीची बगीचा विवाद मामले में एसपी वैभव शर्मा ने बड़ी कार्रवाई की है। ड्यूटी में लापरवाही और अनुचित व्यवहार के आरोप में एएसआई बिंदु भूषण तथा डायल-112 वाहन चालक सुभाष कुमार को निलंबित कर दिया गया है।

मामला साहू परवत्ता निवासी विनीत कुमार साहू के आवेदन के बाद सामने आया। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में आरोप लगाया था कि जब वह अपने लीची बगीचे पहुंचे तो वहां पांच-छह लोग लीची तोड़ रहे थे। मौके पर डायल-112 की पुलिस टीम भी मौजूद थी। आरोप है कि पुलिस पदाधिकारी भी लीची तोड़ रहे लोगों के साथ बगीचे में मौजूद थे।

पीड़ित के अनुसार जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने पुलिस पदाधिकारी के सामने ही उनके साथ मारपीट की। आरोप यह भी है कि मारपीट में घायल होने के बावजूद पुलिसकर्मी उन्हें उसी हालत में छोड़कर आरोपितों के साथ वहां से चले गए।

घटना की शिकायत मिलने के बाद एसपी वैभव शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए। जांच के दौरान पुलिस पदाधिकारी की लापरवाही और कर्तव्य के प्रति उदासीनता सामने आई। इसके बाद कार्रवाई करते हुए एएसआई बिंदु भूषण और डायल-112 वाहन चालक सुभाष कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

पुलिस विभाग की इस कार्रवाई के बाद मामले को लेकर इलाके में चर्चा तेज हो गई है। वहीं एसपी की कार्रवाई को पुलिस अनुशासन बनाए रखने की दिशा में सख्त कदम माना जा रहा है।

0
12 views

Comment