logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुरादाबाद में लाखों लोगों ने अदा की ईद उल अजहा की नमाज़। प्रशासन की कड़ी सुरक्षा।मुल्क की तरक्की और अमन के लिए दुआ।

मुरादाबाद में आज सुबह ईद उल अजहा की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। शहर की ईदगाह में सुबह करीब 7:30 बजे ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई। ईदगाह में मुस्लिम समुदाय के हजारों लोग नमाज के लिए पहुंचे।नमाज़ के बाद शहर इमाम सय्यद मासूम अली आजाद ने मुल्क की तरक्की और खुशहाली की दुआ की।

ईद उल अजहा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।ईदगाह और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पुलिस बल और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात रही। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए दमकल विभाग की गाड़ियां भी मौके पर मौजूद रहीं।

शहर इमाम और प्रशासन ने लोगों से सोशल मीडिया पर अफवाहों से बचने, आपसी सौहार्द बनाए रखने और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने की अपील की है। शहर में सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी संवेदनशील क्षेत्रों पर निगरानी बनाए हुए हैं।

12
589 views

Comment