logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

श्रीगंगानगर जिले की पदमपुर तहसील के गांव बिंजवाला में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार बड़े ही उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया।

श्रीगंगानगर जिले की पदमपुर तहसील के गांव बिंजवाला में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार बड़े ही उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही ईदगाह में मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और ईद की नमाज़ अदा की।
नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी तथा देश में अमन, शांति और खुशहाली की दुआ मांगी। गांव में भाईचारे और आपसी प्रेम का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों में खास उत्साह नजर आया। नमाज़ के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी और लोगों ने मिल-जुलकर आयोजन को सफल बनाया।

7
48 views

Comment