बिजनौर लोकसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सांसद चंदन चौहान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात
लखनऊ। आज दिनांक 27 मई 2026 को बिजनौर लोकसभा के सांसद चंदन चौहान ने लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात की।
इस दौरान सांसद चंदन चौहान ने बिजनौर लोकसभा क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण, बेहतर बिजली आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाओं तथा शिक्षा के क्षेत्र में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की डबल इंजन योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता के साथ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाया जा रहा है।
सांसद प्रतिनिधि युगांश राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि सांसद चंदन चौहान ने क्षेत्र की जनता की प्रमुख समस्याओं एवं मांगों से संबंधित एक मांग पत्र भी मुख्यमंत्री को सौंपा।
सांसद चंदन चौहान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बेहद सरल, संवेदनशील एवं जनहित के प्रति समर्पित व्यक्तित्व हैं। उन्होंने बिजनौर, मुजफ्फरनगर एवं मेरठ की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।