पेयजल शिकायतों का तत्काल निराकरण सुनिश्चित करें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई- कलेक्टर
पेयजल शिकायतों का तत्काल निराकरण सुनिश्चित करें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई - कलेक्टर श्री मिश्रा
नागरिक पेयजल संबंधी समस्याएं दूरभाष क्रमांक 0755-2924467 पर दर्ज करा सकते हैं
र्मी के मौसम में नागरिकों को निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराने को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेयजल संबंधी शिकायतों का तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा खराब हैंडपंपों एवं जल स्रोतों के सुधार कार्यों में किसी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने कहा कि आमजन को मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट संबंधी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए जिला स्तर पर सूखा राहत नियंत्रण कक्ष संचालित किया जा रहा है। नागरिक पेयजल संबंधी समस्याएं दूरभाष क्रमांक 0755-2924467 पर दर्ज करा सकते हैं। यह नियंत्रण कक्ष प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक दो पालियों में कार्यरत है।
CM Madhya Pradesh
Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#Bhopal