logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बस्तर सांसद महेश कश्यप की त्वरित संज्ञान और संवेदनशीलता,नई दिल्ली 'जनजाति समागम' में बिछड़े सुकमा के तीनों कार्यकर्ता सुरक्षित खोजे गए

अजनबी शहर में अपनों से बिछड़ने की खबर मिलते ही सांसद ने तुरंत संभाली कमान, साथियों के सहयोग से सुरक्षित निकाला

​दिल्ली स्थित आधिकारिक आवास पर कार्यकर्ताओं के ठहरने, विश्राम और भोजन की कराई गई व्यवस्था

जगदलपुर : नई दिल्ली में आयोजित 'जनजाति समागम' के दौरान सुकमा जिले से आए बस्तर के तीन कार्यकर्ता बंधु अनजाने में अपने समूह से बिछड़ गए थे। जैसे ही इस संवेदनशील विषय की जानकारी बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद महेश कश्यप को प्राप्त हुई, उन्होंने इसे अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तत्काल त्वरित संज्ञान लिया।

​सांसद श्री कश्यप ने बिना विलंब किए दिल्ली में मौजूद अपने सहयोगियों और साथियों की एक टीम को सक्रिय किया और सघन प्रयास कर कुछ ही घंटों के भीतर तीनों बस्तरिया भाइयों को सुरक्षित खोज निकाला।

एक महानगर और अजनबी शहर में अपनों से बिछड़ जाने के कारण कार्यकर्ताओं के मन में उपजी घबराहट और मानसिक परेशानी को समझते हुए, सांसद श्री महेश कश्यप ने उन्हें तुरंत नई दिल्ली स्थित अपने आधिकारिक आवास पर लाने के निर्देश दिए। आवास पर तीनों बस्तरिया भाइयों के ठहरने,उत्तम विश्राम और उच्च स्तरीय खान पान की संपूर्ण व्यवस्था सांसद कश्यप की देखरेख में सुनिश्चित की गई।

​वर्तमान में सुकमा के तीनों कार्यकर्ता भाई पूरी तरह सुरक्षित, स्वस्थ और निश्चिंत हैं। सांसद कश्यप के मार्गदर्शन में उन्हें पूरे सम्मान और सुरक्षा के साथ सकुशल वापस छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले उनके गृह ग्राम भेजने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां और यात्रा व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।

सांसद महेश कश्यप ने कहा सार्वजनिक जीवन में पद और प्रतिष्ठा से कहीं अधिक बड़ा और दायित्व अपनों के सुख दुःख में उनके साथ मजबूती से खड़े रहना होता है। अजनबी शहर में अपनों को सुरक्षित और मुस्कुराते हुए देखकर मेरे मन को अत्यंत सुकून और आत्मसंतुष्टि की अनुभूति हुई है। बस्तर का हर एक नागरिक मेरा अपना परिवार है और उनकी सुरक्षा, मान सम्मान तथा सेवा के लिए मैं सदैव तत्पर और प्रतिबद्ध हूँ।

0
0 views

Comment