logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पैलेस रोड, लखनपुर संचालक : डॉ. आर.बी. पांडे आयुष्मान भारत योजना की सुविधा 247 इमरजेंसी सेवा फिजियोथेरेपी सुविधा उपलब्ध आधुनिक डिजिटल एक्स-रे !

लखनपुर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने का काम कर रहा पैलेस रोड स्थित Atharva Hospital आज लोगों के बीच भरोसे और बेहतर इलाज का प्रतीक बन चुका है। अस्पताल के संचालक डॉ. आर.बी. पांडे द्वारा मरीजों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।
ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों को अब छोटे-बड़े इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख कम करना पड़ रहा है। Atharva Hospital में 24×7 इमरजेंसी सेवा उपलब्ध होने से गंभीर स्थिति में मरीजों को तुरंत उपचार मिल पा रहा है। अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के तहत भी इलाज की सुविधा दी जा रही है, जिससे गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को काफी राहत मिल रही है।
अस्पताल का फिजियोथेरेपी विभाग भी क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां कमर दर्द, गर्दन दर्द, लकवा, जोड़ों का दर्द, नसों की समस्या, स्लिप डिस्क और खेलकूद से जुड़ी चोटों का आधुनिक मशीनों और विशेषज्ञ सलाह के माध्यम से इलाज किया जा रहा है। मरीजों का कहना है कि यहां डॉक्टरों और स्टाफ का व्यवहार काफी अच्छा है तथा मरीजों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाता है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले सामान्य उपचार के लिए भी अंबिकापुर या अन्य शहरों तक जाना पड़ता था, जिससे समय और पैसा दोनों खर्च होते थे। लेकिन अब लखनपुर में ही बेहतर सुविधा मिलने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, आधुनिक भवन और बेहतर व्यवस्था भी लोगों को प्रभावित कर रही है।
क्षेत्रवासियों का मानना है कि Atharva Hospital ने लखनपुर में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आने वाले समय में यह अस्पताल और भी अधिक लोगों के लिए जीवनदायिनी साबित हो सकता है।
— धीरज कुमार, रिपोर्टर
AIMA MEDIA JAN JAN KI AWAZ

12
1456 views

Comment