ब्रेकिंग न्यूज बिहार के अरवल में बड़ा हादसा : सोन नदी में डूबने से युवक की दर्दनाक मौत ।
ब्रेकिंग न्यूज़ बिहार के अरवल जिला में बड़ा हादसा : सोन नदी में डूबने से युवक की दर्दनाक मौत 😭
अरवल जिला के प्यारेचक गांव निवासी स्वर्गीय सुरेंद्र चंद्रवंशी के 23 वर्षीय पुत्र राजकुमार की सोन नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि राजकुमार अपने दोस्तों के साथ अहियापुर गोरिया बाबा के पास सोन नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। काफी खोजबीन के बाद युवक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। 😢
युवा बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
प्यारेचक, अरवल बिहार।