अलीगढ़: चैंडोली बुजुर्ग व आसपास के गांव में नीली मक्खियों का प्रकोप बढ़ा
अलीगढ़: चैंडोली बुजुर्ग व गांव में नीली मक्खियों का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। गांव के घर, गलियां, भोजन और पानी तक इससे सुरक्षित नहीं हैं। स्थानीय निवासी सुरेन्द्र सिंह लोधी, जिला महासचिव युवा मोर्चा और संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा अलीगढ़, ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से तुरंत कदम उठाने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि यदि समय रहते दवा छिड़काव, फॉगिंग और सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो डायरिया, टाइफाइड, हैजा और अन्य गंभीर बीमारियाँ फैल सकती हैं। सुरेन्द्र सिंह लोधी ने गांववासियों से पोस्ट शेयर कर प्रशासन तक आवाज पहुंचाने और जन आंदोलन बनाने की अपील भी की है।