ठाणे राबोडी मे ईद-उल-अजहा 2026 को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न
ठाणे | सूत्र
ईद-उल-अजहा 2026 के मद्देनज़र राबोडी, ठाणे में पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ज़ोन-1 के डीएसपी साहब, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक पाटिल सर सहित पुलिस विभाग के अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
बैठक में ईद-उल-अजहा के दौरान कुर्बानी, कानून व्यवस्था, यातायात और शांति बनाए रखने जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने सभी समुदायों से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की। बैठक में त्योहार को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से मनाने पर सहमति जताई गई।