logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

194 वोटों से ऐतिहासिक जीत दर्ज, राम गोपाल बने भरोग बनेड़ी पंचायत के प्रधान

सिरमौर: ग्राम पंचायत भरोग बनेड़ी में हुए पंचायत चुनाव में राम गोपाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 194 वोटों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। उनकी जीत के बाद पंचायत क्षेत्र में खुशी का माहौल है तथा समर्थकों ने फूल-मालाओं और मिठाइयों के साथ उनका भव्य स्वागत किया।

राम गोपाल को ईमानदार, शिक्षित एवं कर्मठ उम्मीदवार के रूप में जनता का भरपूर समर्थन मिला। चुनाव परिणाम आने के बाद समर्थकों ने इसे विकास और विश्वास की जीत बताया।

जीत के बाद राम गोपाल ने पंचायत की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पंचायत के सर्वांगीण विकास, स्वच्छ एवं स्वस्थ ग्राम पंचायत, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पंचायत में पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था उनकी प्राथमिकता रहेगी।

इस अवसर पर धीरज रमौल सहित कई गणमान्य लोगों ने राम गोपाल को जीत की बधाई देते हुए इसे जनता के विश्वास की जीत बताया। उन्होंने आशा जताई कि नए नेतृत्व में पंचायत विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगी।

15
3769 views

Comment