बकरीद को लेकर प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च
बकरीद को लेकर मोहम्मदगंज क्षेत्र में निकाला गया फ्लैग मार्च
मोहम्मदगंज। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर बुधवार को मोहम्मदगंज पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।अंचलाधिकारी रणबीर कुमार और पुलिस निरीक्षक विनोद राम के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर स्टेशन रोड, रविवारिया बाजार, सबनवा, रसूलपुर, कररिया, गोराडीह सहित विभिन्न गांवों में पहुंचा।फ्लैग मार्च के दौरान लोगों से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा गया।इस मौके पर एसआई शेख अमानुल्लाह,प्रद्युमन पासवान सहित पुलिस बल के जवान मौजूद थे।