हरियाणा में अब आधार की तर्ज पर बनेंगे PPP स्मार्ट कार्ड, सरकारी योजनाओं का मिलेगा एकल डिजिटल प्लेटफॉर्म
सरकार PPP 2.0 और सरल 2.0 के तहत नई डिजिटल व्यवस्था लागू करने की तैयारी कर रही है। स्मार्ट कार्ड में परिवार से जुड़ी आवश्यक डिजिटल जानकारी और QR आधारित सत्यापन प्रणाली होगी, जिससे फर्जीवाड़े और धोखाधड़ी पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।