ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने मनाई संस्थापक बापू बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि
*ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने मनाई संस्थापक बापू बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि*
*#उक्त अवसर पर शाहगंज की महिला पत्रकार सहित महिला समाजसेवी एवं पत्रकारों को सम्मानित किया गया*
शाहगंज, जौनपुर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के संस्थापक स्वर्गीय बापू बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि शाहगंज तहसील अध्यक्ष प्रदीप वर्मा की अध्यक्षता में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान देने वाले पत्रकारों को सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर दैनिक पूर्वांचल लाइफ, शाहगंज तहसील की महिला पत्रकार श्रीमती पंकज जायसवाल ,वैदेही सखी शक्ति समिति की अध्यक्ष नीतू मिश्रा एवं राजकुमार अस्क को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि संगठन के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. नीरज सोनी रहे।
अपने संबोधन में डॉ. नीरज सोनी ने कहा कि ग्रामीण पत्रकारिता आज के समय में अत्यंत कठिन और चुनौतीपूर्ण होती जा रही है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता एक जिम्मेदारी भरा कार्य है, जिसमें जनता की समस्याओं को उजागर करना और उनकी आवाज़ शासन-प्रशासन तक पहुंचाना जोखिम से भरा कार्य बन चुका है। इसके बावजूद सरकार द्वारा ग्रामीण पत्रकारों की लगातार अनदेखी की जा रही है।
कार्यक्रम में कुंवर भानु सिंह, युसूफ खान, मोहम्मद अरशद, चंदन जायसवाल, शशांक शेखर सिन्हा, प्रियंक श्रीवास्तव, राजकुमार ‘अस्क’, राजू श्रीवास्तव, मोहम्मद आसिफ, मोनू श्रीवास्तव, डॉ. रोहित, जसवंत सिंह, शुभम, रामकेश, नरेंद्र आर्य, राममूरत यादव एवं हीरालाल विश्वकर्मा सहित अनेक पत्रकार एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।