logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

धमतरी में नाबालिग से दुष्कर्म के तीन आरोपियों को 20-20 वर्ष की सजा

धमतरी: महिला एवं बाल अपराधों के खिलाफ धमतरी पुलिस की कार्रवाई जारी है। तीन अलग-अलग नाबालिग दुष्कर्म मामलों में आरोपियों तोरण लाल जोशी, सागर उर्फ करण साहू और नरेंद्र कुमार मंडावी को न्यायालय ने 20-20 वर्ष के सश्रम कारावास और 3000-3000 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। इन मामलों में धमतरी पुलिस की मजबूत विवेचना और प्रभावी पैरवी को न्यायालय के फैसले का अहम आधार माना गया है।

एसपी सूरज सिंह परिहार जिले में महिला एवं बाल संरक्षण से जुड़े मामलों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और विवेचना अधिकारियों को वैज्ञानिक जांच, तकनीकी साक्ष्यों के उपयोग और मजबूत प्रस्तुतीकरण के निर्देश दिए गए हैं। वर्ष 2026 में अब तक पॉक्सो एक्ट के 9 मामलों में आरोपियों को कठोर सजा दिलाई जा चुकी है। तीनों मामलों की विवेचना निरीक्षक प्रमोद अमलतास, उप निरीक्षक कपिश्वर पुष्पकार और सहायक उप निरीक्षक दुलाल नाथ ने की, जिन्हें पुलिस अधीक्षक ने नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया है।

3
454 views

Comment