logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महाराष्ट्र में आदिवासी जनजागृति महासम्मेलन आयोजित

महाराष्ट्र : आदिवासी जनजागृति महा सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रमुख वक्ता अरविंद दादा कांबळे, भवरलाल दादा परमार आदिवासी परिवार राजस्थान, सतिष दादा पेंदाम बिरसा ब्रिगेड महाराष्ट्र, नियोजन दादा बाबा सोनवणे, देवा बाबा सोनवणे और अनिल पवार शामिल हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आदिवासी समाज के बीच एकता और मजबूती को बढ़ावा देना है।



कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों की आदिवासी संस्थाएं और संगठन उपस्थित रहेंगे ताकि आदिवासी मुद्दों जैसे जल, जंगल, जमीन, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और महंगाई पर चर्चा की जा सके। वक्ताओं ने देश में वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए आदिवासी जनजागृति की आवश्यकता पर जोर दिया है और सभी आदिवासी समाज के परिवारों से इस आंदोलन में हिस्सा लेने का आह्वान किया है। जोहार आदिवासी |

346
12286 views

Comment