विजयपुर इंडेन गैस एजेंसी पर गैस की किल्लत से आम जनता परेशान, प्रशासन और सरकार पर उठे सवाल
विजयपुर में IndianOil की इंडेन गैस एजेंसी पर गैस की किल्लत से आम जनता परेशान है। गैस लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है और घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। महिलाओं, बुजुर्गों और दूर-दराज से आए लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच लोग अपनी बारी का इंतजार करने को मजबूर हैं। कई लोग गर्मी से बेहाल नजर आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस की कमी और अव्यवस्था के कारण रोज परेशानी बढ़ती जा रही है, लेकिन इस ओर प्रशासन और सरकार का ध्यान नहीं है।
लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द गैस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और वितरण व्यवस्था में सुधार किया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।