logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बहराइच पुलिस लाइन सभागार मे जन प्रीतिनिधि के साथ पुलिस अधीछक ने की बैठक

प्रेस नोट
जनपद बहराइच
दिनांक : 27.05.2026

- *पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा पुलिस लाइन सभागार में माननीय जनप्रतिनिधिगण के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गयी। बैठक में कानून एवं शांति व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, पुलिस-प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के मध्य बेहतर समन्वय तथा जनसमस्याओं के प्रभावी निस्तारण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गयी।*

बैठक में श्री आनंद कुमार गौड़ माननीय सांसद बहराइच, डॉ० प्रज्ञा त्रिपाठी माननीय सदस्य विधान परिषद, श्री सुनील सिंह माननीय सांसद प्रतिनिधि कैसरगंज, श्री आनंद यादव माननीय विधायक कैसरगंज, श्री अशोक जायसवाल माननीय विधायक प्रतिनिधि सदर बहराइच, श्री निशंक त्रिपाठी माननीय विधायक प्रतिनिधि पयागपुर, श्री आलोक जिंदल माननीय विधायक प्रतिनिधि बलहा तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी द्वारा सहभागिता की गयी।

बैठक के दौरान जनप्रतिनिधिगण द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न स्थानीय समस्याओं, थाना स्तर पर शिकायतों के निस्तारण, यातायात व्यवस्था, महिला सुरक्षा, भूमि विवादों में निष्पक्ष कार्यवाही, साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा आमजन के साथ बेहतर संवाद स्थापित किये जाने के संबंध में अपने सुझाव एवं अपेक्षाएं रखी गयीं।

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनप्रतिनिधिगण की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। साथ ही पुलिस एवं जनप्रतिनिधियों के मध्य सतत समन्वय बनाये रखते हुए जनसुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाये जाने पर बल दिया गया।

जनप्रतिनिधिगण द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्रों में शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान किये जाने का आश्वासन दिया गया।

* मीडिया सेल, बहराइच

0
35 views

Comment