logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अनिल विज ने युवा पार्षद पार्थ गुप्ता को दिया आशीर्वाद, बोले- लंबी रेस का घोड़ा हैं पार्थ

पंचकूला, 27 मई :- हरियाणा के बिजली एवं परिवहन मंत्री अनिल विज ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता के सुपौत्र एवं वार्ड नंबर-6 से निर्वाचित युवा पार्षद पार्थ गुप्ता को उनके निवास स्थान पर पहुंचकर चुनाव में भारी बहुमत से जीत दर्ज करने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया। साथ ही उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना भी की।

इस दौरान अनिल विज ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर विशेष जोर दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्थ गुप्ता एक ऊर्जावान, कर्मठ और जनसेवा के प्रति समर्पित युवा हैं। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि पार्थ गुप्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए जनसेवा के क्षेत्र में नई मिसाल कायम करेंगे।

अनिल विज ने पार्थ गुप्ता को आशीर्वाद देते हुए कहा कि “जनसेवा ही सफलता का सबसे मजबूत आधार है। जितनी अधिक मेहनत, जनसंपर्क और सेवा भाव से कार्य किया जाएगा, उतनी ही अधिक सफलता प्राप्त होगी।” उन्होंने पार्थ को “लंबी रेस का घोड़ा” बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

19
440 views

Comment