logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वालिया ग्लोबल एकेडमी में मेधावी छात्रों का सम्मान

वालिया ग्लोबल एकेडमी में सत्र 2025-26 की दसवीं एवं बारहवीं कक्षा के 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए एक भव्य शुभारम्भ आयोजित किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि रमाजैन कॉलेज के डायरेक्टर के० सी० मठपाल, विद्यालय के प्रबंधक श्री कमलकांत बालिया, एवं मैनेजर श्री रमाकांत वालिया ने सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।



विशिष्ट अतिथि तथा विद्यालय के प्रबंधकों ने विद्यालय के टॉपर तल्हा जफर, सक्षम शर्मा, याशिका राजपूत, तन्मय कुमार, प्रबल सिसौदिया, गौरवी बजाज, अक्षत तोमर, कुमारी दिव्या, तनु अहलावत आदि को ट्रॉफी, प्रशस्तिपत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्या श्रीमती अनीता सिवाच ने विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और बच्चों की लगन की सराहना की तथा भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की। कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका राशि शुक्ला के साथ छात्रा असना रहमान और आयशा ने किया।

14
571 views

Comment