logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*NH-49 पतरापाली की पहाड़ी पर महिला का शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका* खरसिया क्षेत्र के ग्राम पंचायत पतरापाली में बुधवार सुबह NH-49 के समीप प

*NH-49 पतरापाली की पहाड़ी पर महिला का शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका*

खरसिया क्षेत्र के ग्राम पंचायत पतरापाली में बुधवार सुबह NH-49 के समीप पहाड़ी क्षेत्र में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार परिजनों ने मृतिका की पहचान सीता धनवार पति निरंजन धनवार के रूप में की है।
परिजनों ने बताया कि सीता धनवार 25 मई की शाम घर में खाना खाने के बाद निकली थी, जिसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल पाया। बुधवार सुबह ग्रामीणों को पतरापाली के NH-49 स्थित पहाड़ी क्षेत्र में पेड़ से लटका शव दिखाई दिया, जिसके बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
घटनास्थल की स्थिति को देखकर ग्रामीणों एवं परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। लोगों का कहना है कि महिला की हत्या कर शव को वहां लटकाया गया हो सकता है, ताकि मामले को आत्महत्या का रूप दिया जा सके।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस द्वारा मामले की आगे जांच की जा रही है तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

16
343 views

Comment