देवास कन्नौद में एसी बस में आग लगी, कोई जनहानि नहीं
देवास कन्नौद तहसील : आज दोपहर करीब 1 बजे इंदौर से आ रही एक नई एसी आयशर बस में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। घटना के समय बस खाली होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई।
सूचना मिलने पर कन्नौद थाना प्रभारी टीआई तहज़ीब काज़ी पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। एसडीओपी अधिकारी, डायल 112 और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।