बहराइच: बख्शी गांव में प्रधान शहाबुद्दीन खान के नेतृत्व में विकास कार्य शुरू
बहराइच: बख्शी गांव, गोविंद पुर पंडित में प्रधान शहाबुद्दीन खान के नेतृत्व में सड़क और नाले के निर्माण का काम जोर-शोर से शुरू हुआ है। वर्षों से खराब सड़क और जलजमाव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों के लिए यह विकास कार्य बड़ी राहत लेकर आया है। प्रधान शहाबुद्दीन खान ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए इस दिशा में प्रयास किए।
सड़क और नाले के निर्माण से जल निकासी में सुधार होगा, जिससे बारिश के दिनों में जलजमाव की समस्या से मुक्ति मिलेगी। यह नाली निर्माण गांव की स्वच्छता बढ़ाने के साथ-साथ बीमारियों के फैलाव को भी कम करेगा। ग्रामीण इस विकास कार्य की प्रशंसा कर रहे हैं और मानते हैं कि यह बदलाव उनके जीवन स्तर में सुधार लाएगा।