सोजत ( पाली)सिंहपुरा में 30-31 मई को भव्य सत्संग भंडारा आयोजन
सिंहपुरा: 30 मई 2026 को माधव आश्रम कबानीया गुड़िया, गुड़िया करमावास में श्री 1008 प्रताप राम जी महाराज के देवलोक गमन के उपलक्ष में षोडशी भव्य सत्संग भंडारा का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम श्रद्धालुओं के लिए विशेष अवसर होगा।
31 मई 2026 को भी भंडारा का आयोजन होगा जिसमें सभी भक्तजनों से अनुरोध किया गया है कि वे इस भव्य सत्संग भंडारा का लाभ अवश्य उठाएं। इस आयोजन में धार्मिक एवं सामाजिक समरसता का संदेश प्रसारित किया जाएगा।