logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खबर के बाद हुई सफाई, अब शौचालय कर्मी के मानदेय पर उठे सवाल

महराजगंज। विकास खंड निचलौल क्षेत्र के शीतलपुर स्थित एक सामुदायिक शौचालय की बदहाल स्थिति को लेकर प्रकाशित खबर के बाद विभाग हरकत में आया और शौचालय परिसर में साफ-सफाई कराई गई। परिसर में उगी झाड़ियों की कटाई कराई गई, जमा कूड़ा हटाया गया तथा बंद पड़े शौचालय को उपयोग योग्य बनाने का प्रयास किया गया।
कुछ दिन पहले शौचालय के आसपास फैली गंदगी, ऊंची झाड़ियां, बंद दरवाजे और नियमित सफाई न होने की समस्या सामने आई थी। परिसर की स्थिति ऐसी थी कि लोगों को शौचालय तक पहुंचने में भी परेशानी हो रही थी।
खबर सामने आने के बाद संबंधित जिम्मेदार मौके पर पहुंचे और सफाई अभियान चलाया गया। हालांकि अब इस मामले में एक नया सवाल खड़ा होने लगा है। चर्चा इस बात की हो रही है कि शौचालय की नियमित देखरेख के लिए तैनात कर्मी का मानदेय लगातार जारी हो रहा था या किसी अवधि से बंद था। यदि मानदेय जारी था तो फिर शौचालय की हालत इतनी खराब कैसे हो गई, और यदि बंद था तो इसकी जानकारी समय रहते संबंधित विभाग को क्यों नहीं दी गई।
जानकारी के अनुसार। कि केवल एक दिन की सफाई से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा। नियमित सफाई, समय-समय पर निगरानी और आसपास की झाड़ियों की कटाई जरूरी है, ताकि शौचालय का उपयोग करने वाले लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके।
फिलहाल खबर के बाद हुई कार्रवाई से यह साफ है कि जनसमस्याओं को उजागर करने पर प्रशासन सक्रिय होता है। अब लोगों की नजर इस बात पर है कि शौचालय संचालन और कर्मियों के मानदेय से जुड़े सवालों की जांच होती है या नहीं।

4
154 views

Comment