ARB FUND ASSOCIATION COMETY / ISLAMIA NAUJAWAN COMETY
सुहैल,,,,,
दिल को सुकून देने वाली खबर…
कल ईद-उल-अजहा के पाक और मुबारक मौके पर ARB FUND ASSOCIATION COMETY एवं ISLAMIA NAUJAWAN COMETY के जिम्मेदार लोग बड़बिल में ईद की नमाज़ अदा करेंगे।
इस खास मौके पर
अध्यक्ष रौनक जमा,
वाइस प्रेसिडेंट नेजाम खान,
स्पीकर अहमद खान एवं राशिद आलम
अपने हाथ उठाकर सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि पूरे समाज, मुल्क की सलामती, भाईचारे, खुशहाली और हर गरीब-मजलूम इंसान के लिए दुआ करेंगे।
ईद-उल-अजहा हमें सिर्फ कुर्बानी नहीं सिखाती…
बल्कि यह याद दिलाती है कि रिश्तों की कीमत क्या होती है, इंसानियत कितनी बड़ी चीज़ है, और मोहब्बत से बढ़कर कोई दौलत नहीं।
इस पाक दिन पर कमेटी के जिम्मेदारों का एक ही पैगाम है—
नफरत मिटे, दिल जुड़ें, मोहब्बत बढ़े और हर घर में खुशियां आएं।
अध्यक्ष रौनक जमा ने कहा कि
"दुआ है कि अल्लाह तआला हर परेशान चेहरे को मुस्कुराहट दे, हर खाली हाथ को रोज़ी दे और हर टूटे दिल को सुकून अता फरमाए।"
कल बड़बिल की सरज़मीं पर ईद की नमाज़ के साथ उठेंगे वो हाथ…
जो सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि पूरी उम्मत और इंसानियत की भलाई के लिए दुआ मांगेंगे।
🌙 ईद-उल-अजहा मुबारक
जारीकर्ता:
AIMA MEDIA association सुहैल गया बिहार